बीजेपी अपने दम पर बहुमत से 16 कदम दूर! देश भर में अब भी 35 सीटों पर चुनाव शेष! जीत: एनडीए को मिली 22 सीटें

नई दिल्ली: एनडीए के पास बहुमत से ज्यादा नंबर यह सोच “न भूतो न भविष्यति” यह टफ टास्क को पूरा करने वाला सामने नहीं दिखता है। केंद्र में #AtalBihariVajpayee की सरकार भले लोकसभा में तब दंभ भरते हों और सुविचार वाले नीति या योजनाओं के साथ आगे आए लेकिन राज्यसभा में यूपीए और मुख्यतः कांग्रेस से पटखनी और भारी विरोध देखने को मिलता था।

भारी संघर्ष के बाद सुधार की मंशा सम्भव नहीं?प्रधानमंत्री #NarendraModiji और गृह मंत्री #AmitShah की जोड़ी आगे इतिहास रचने को तैयार हैं। राज्यसभा के इस चुनाव से बीजेपी की संसद के उच्च सदन में ताकत काफी बढ़ गई है,अपने बूते बहुमत के आंकड़े से अभी भी दूर है। राज्यसभा की 37 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी ने 13 सीटें जीतकर उच्च सदन में खुद को मजबूत किया है, बहुमत के आंकड़े से अभी भी वह दूर है। हालांकि, एनडीए के पास बहुमत से ज्यादा नंबर है, लेकिन बीजेपी अपने दम पर बहुमत से 16 कदम दूर है? शायद जल्द ही कांग्रेस की बोलती उपरी सदन में बंद हो जाये।

बीजेपी के अगुवाई वाले एनडीए को 22 सीटों पर जीत हासिल हुई है तो विपक्ष के खाते में 15 सीटें आईं है। 2026 के राज्यसभा चुनाव चक्र के तहत देश भर में कुल 72 सीटों के लिए चुनाव आयोजित किए जा रहे हैं। यह चुनाव नियमित छह वर्षीय चक्र के हिस्से के रूप में 16 मार्च 2026 से शुरू होकर नवंबर 2026 तक अलग-अलग चरणों में होंगे। इसकी कड़ी में 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव हुए हैं। चुनाव से पूर्व बीजेपी के राज्यसभा में कुल 103 सांसद हैं, जिसमें से पार्टी के 9 सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। सभी सीटें अप्रैल में खाली हो जाएंगी।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of पोस्ट भारत • रिपोर्टर

पोस्ट भारत • रिपोर्टर

‘पोस्ट भारत’ एक हिंदी समाचार वेबसाइट है, इसमें निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना ही मकसद है।”

संबंधित पोस्ट.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.