बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, 81.79% छात्र पास

पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक (10वीं) वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम रविवार को जारी कर दिया। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने आधिकारिक रूप से रिजल्ट की घोषणा की। इस दौरान शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्द्र और बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहे।

इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में कुल 15,10,928 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। घोषित परिणाम के अनुसार, कुल 81.79 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं। सफल विद्यार्थियों की संख्या 12,35,745 रही, जिसमें 6,01,390 छात्र और 6,34,353 छात्राएं शामिल हैं। आंकड़ों से साफ है कि इस बार भी छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा है।

टॉपर्स की बात करें तो इस बार दो छात्राओं ने पहला स्थान हासिल किया है। जमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली के एक उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा संयुक्त रूप से टॉपर बनी हैं। बोर्ड की ओर से टॉपर्स का वेरिफिकेशन पहले ही पूरा कर लिया गया था।

छात्र अपना परिणाम बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, result.biharboardonline.org और matricbiharboard.com पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना अनिवार्य होगा।

रिजल्ट जारी होने से एक दिन पहले पटना स्थित बोर्ड कार्यालय में संभावित टॉपर्स का इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन किया गया था। इसमें सिमुलतला, जमुई, पूर्णिया और पूर्वी चंपारण सहित कई जिलों के छात्र शामिल हुए थे। यह प्रक्रिया हर साल पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अपनाई जाती है।

इस बार बिहार बोर्ड ने परीक्षा प्रणाली में ‘ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी’ का उपयोग कर एक नया कदम उठाया है। इस तकनीक के जरिए मार्कशीट को सुरक्षित बनाया गया है, जिससे किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ की संभावना खत्म हो जाती है।

गौरतलब है कि बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा खत्म होने के बाद कॉपियों की जांच तेजी से पूरी की गई, जिसके बाद समय पर परिणाम घोषित किया गया। बिहार बोर्ड अपनी तेज और पारदर्शी प्रक्रिया के लिए देशभर में पहचान बना चुका है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of पोस्ट भारत • रिपोर्टर

पोस्ट भारत • रिपोर्टर

‘पोस्ट भारत’ एक हिंदी समाचार वेबसाइट है, इसमें निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना ही मकसद है।”

संबंधित पोस्ट.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.