बिहार: सीवान में युवक को गोली, दूसरे पर चाकू हमला, हालत गंभीर

सीवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गड़ार पुल के पास अपराधियों ने दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के फाजिलपुर निवासी पंकज कुमार यादव और गड़ार निवासी संजय यादव हुसैनगंज बाजार से चाउमीन खाकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए एक युवक ने गड़ार पुल के पास उन्हें रोक लिया और अचानक हमला कर दिया।

हमलावर ने पहले संजय यादव पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसने पिस्टल निकालकर पंकज कुमार यादव पर फायरिंग कर दी। गोली पंकज के कमर में लगी, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। हालांकि, गोली कमर में लगने के कारण उसकी जान बच गई, लेकिन उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत हुसैनगंज अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से पंकज की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावर की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of पोस्ट भारत • रिपोर्टर

पोस्ट भारत • रिपोर्टर

‘पोस्ट भारत’ एक हिंदी समाचार वेबसाइट है, इसमें निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना ही मकसद है।”

संबंधित पोस्ट.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.