बेगूसराय में दिनदहाड़े फायरिंग, खिलाड़ी को मारी गोली

बेगूसराय में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। सोमवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे नगर थाना क्षेत्र के जीडी कॉलेज रोड, मीरगंज स्थित ममता होटल के पास दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने राष्ट्रीय स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ी गोविंद कुमार को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल पंचायत तीन निवासी सह पंचायत के पूर्व उपमुखिया सुशील सिंह उर्फ अजय सिंह के 20 वर्षीय पुत्र गोविंद बाइक की सर्विस कराने के बाद हरहर महादेव चौक से जीडी काॅलेज की तरफ आ रहे थे।युवक को डॉक्टर अशोक शर्मा ने इलाज उपरांत पटना भेजा है. युवक पटना में डॉक्टर मधुसूदन शर्मा के पास इलाज करवाया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक की रीढ़ में गोली फंसी है.चाचा विजय कुमार पूजा घर चलाते हैं.

.गोविंद कुमार सड़क किनारे मौजूद थे, तभी अचानक तेज रफ्तार बाइक पर सवार अपराधी पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के फायरिंग शुरू कर दी। घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग संभल भी नहीं पाए। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

गोली लगने से गोविंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है और उनकी स्थिति को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।वरुण सिंह हत्याकांड (मार्च 2026): सिंघौल के नागदह में जमीन कारोबारी वरुण सिंह की नकाबपोश अपराधियों ने हत्या कर दी। मुख्य साजिशकर्ता रणधीर महतो है,और तीन शूटर गिरफ्तार किए गए।मिंटू कुमार हत्याकांड (मार्च 2026): रचियाही कचहरी टोला में 27 वर्षीय मिंटू कुमार की घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या की गई।JDU नेता की हत्या (दिसंबर 2025): छौड़ाही में जेडीयू नेता निलेश कुमार की सोते समय घर में घुसकर हत्या की गई, लोहिया नगर फायरिंग (जुलाई 2025): बाघा रेलवे गुमटी के पास दो युवकों को गोली मारी गई, जिसमें एक की मौत हुई और दूसरा घायल हुआ। यह मामला आपसी रंजिश और पैसे की वसूली से जुड़ा बताया गया.

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of पोस्ट भारत • रिपोर्टर

पोस्ट भारत • रिपोर्टर

‘पोस्ट भारत’ एक हिंदी समाचार वेबसाइट है, इसमें निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना ही मकसद है।”

संबंधित पोस्ट.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.