पटना: बिहार की राजनीति में रीजीन चेंज हो रहा है… जयप्रकाश नारायण के चेलों और उनके समकालीन पीढ़ी का लगभग राजनीतिक अंत कुमार नीतीश के राज्यसभा जाने के साथ हो जाएगा। इसके साथ ही बिहार की राजनीति नए युग में प्रवेश करेगी, और इस युग को लीड करने का सुनहरा मौका भारतीय जनता पार्टी के पास है। भारतीय जनता पार्टी अगर बेहतरीन शासन बिहार में करती है तो यकीन मानिए नया शासन मॉडल के साथ-साथ नई पोलिटिकल जनरेशन का भविष्य भी तय करेगी। हालांकि चुनौती यह भी है कि बिहार में परिवारवाद की राजनीति ही नई राजनीति के नाम पर हावी है… इससे बिहार की राजनीति कैसे पार पाएगी यह देखना दिलचस्प होगा।
लेख: प्रियदर्शी रंजन- राजनीतिक चिंतक








