व्यापारियों का एडीसी पर हल्लाबोल: 7 सूत्री मांगों से मचा हड़कंप, ज्ञापन सौंपा!

जमशेदपुर। शहर के व्यापारिक मुद्दों को लेकर ऑल मार्केट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को एडीसी से मिला और उन्हें सात सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न प्रशासनिक और संवैधानिक विषयों पर स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की।

एसोसिएशन के महासचिव मोहम्मद नसीम अंसारी ने बताया कि एडीसी के समक्ष सौंपे गए ज्ञापन में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने कहा कि संविधान के 74वें संशोधन के तहत वर्तमान स्थिति क्या है, इसकी जानकारी देने का अनुरोध किया गया है। इसके साथ ही जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति किस नियम और संवैधानिक प्रावधानों के तहत संचालित हो रही है, इस पर भी स्पष्ट जवाब मांगा गया है।

इसके अलावा सैरात बाजारों से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने पूछा है कि बाजारों के किराए में वृद्धि किस नियम और आदेश के आधार पर की गई है। साथ ही टाटा स्टील और जेएनएसी के बीच सैरात बाजारों के आदान-प्रदान की प्रक्रिया किस नियम के तहत हुई, इसकी भी जानकारी मांगी गई है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि वर्तमान में सैरात बाजारों की भूमि की स्थिति क्या है और सैरात बाजार की प्रमाणित परिभाषा क्या है, इसे भी स्पष्ट किया जाए। एसोसिएशन ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि सभी बिंदुओं पर जल्द से जल्द आधिकारिक जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि व्यापारियों की शंकाओं का समाधान हो सके।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of पोस्ट भारत • रिपोर्टर

पोस्ट भारत • रिपोर्टर

‘पोस्ट भारत’ एक हिंदी समाचार वेबसाइट है, इसमें निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना ही मकसद है।”

संबंधित पोस्ट.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.