रामनवमी के शुभ मुहूर्त पर रांची प्रेस क्लब में ‘पोस्ट भारत’ वेबसाइट लॉन्च

रांची: रामनवमी के शुभ अवसर पर रांची प्रेस क्लब में नई वेबसाइट www.postbharat.com का भव्य लॉन्च किया गया। इस मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभूनाथ चौधरी ने आज के दौर में वेब मीडिया की बढ़ती प्रासंगिकता पर जोर देते हुए कहा कि डिजिटल दुनिया में वही प्लेटफॉर्म आगे बढ़ता है, जो पाठकों के लिए सरल और उपयोगी कंटेंट प्रस्तुत करता है।

उन्होंने कहा कि सर्च इंजन में वेबसाइट को ढूंढना तभी आसान होता है, जब उसमें पाठकों के लिए सहज और समझने योग्य सामग्री हो। लॉन्च के अवसर पर उन्होंने कहा कि जिस तरह रामलला का जन्म हुआ और वे युगों-युगों तक अमर रहेंगे, उसी तरह ‘पोस्ट भारत’ भी लंबे समय तक लोकप्रिय बना रहेगा।

“युगों-युगों तक लोकप्रिय होगा पोस्ट भारत”

कार्यक्रम में मौजूद कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह ने मुख्य संपादक अमित चौधरी के साथ अपने पुराने पत्रकारिता अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि किस तरह आधी रात तक जागकर खबरों की तलाश की जाती थी और न्यूज सीरीज को तैयार किया जाता था। उन्होंने वेबसाइट के सफल संचालन और व्यापक प्रसार के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्य संपादक अमित चौधरी ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि व्यस्त समय में भी सभी का सहयोग और उपस्थिति प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर शिक्षाविद संतोष सिंह, वरिष्ठ पत्रकार रवि सिन्हा, मनोज सिंह, गोविंद कुमार, श्याम कुमार, अशोक द्विवेदी, जगदीप, समसुल, सतीश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of पोस्ट भारत • रिपोर्टर

पोस्ट भारत • रिपोर्टर

‘पोस्ट भारत’ एक हिंदी समाचार वेबसाइट है, इसमें निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना ही मकसद है।”

संबंधित पोस्ट.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.