पिठोरिया ग्रिड लूट का खुलासा: पुलिस ने धर दबोचे 6 लुटेरे, 10 लाख का माल बरामद!

रांची। पिठोरिया थाना क्षेत्र के सत कनादू गांव स्थित बिजली ग्रिड में हुई बड़ी लूटकांड में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में करीब आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही लूटे गए तांबे के तार और नकद राशि भी बरामद कर ली गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली।

सोमवार रात ग्रिड को बनाया गया था निशाना

मालूम हो कि सोमवार देर रात अपराधियों ने पिठोरिया थाना क्षेत्र के सत कनादू गांव स्थित बिजली सब स्टेशन में घुसकर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया था। चोरों ने एसएसटी 33/4 केवी ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया और उसमें लगे करीब 1000 किलोग्राम तांबे को निकालकर फरार हो गए थे।

लूटे हुए तांबे की कीमत करीब 10 लाख

पुलिस और विभागीय सूत्रों के अनुसार लूटे किए गए तांबे की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई थी। घटना के बाद बिजली विभाग में भी हड़कंप मच गया था। स्थानीय लोगों का कहना था कि इतनी भारी मात्रा में तांबा लूट होना किसी अकेले व्यक्ति के बस की बात नहीं है।

जांच में जुटी थी तकनीकी टीम और डॉग स्क्वायड

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस ने तुरंत जांच तेज कर दी थी। मामले में तकनीकी टीम की मदद ली गई थी। साथ ही अपराधियों का सुराग लगाने के लिए डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। टीम ने घटनास्थल से कई अहम सुराग जुटाए थे, जिसके बाद पुलिस को अपराधियों तक पहुंचने में मदद मिली।

सीसीटीवी फुटेज से मिली अहम जानकारी

पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही थी कि लूट के पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ हो सकता है, क्योंकि इतनी बड़ी मात्रा में तांबा निकालकर ले जाना आसान नहीं था। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने छापेमारी शुरू की और आखिरकार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी

सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लूटे गए तांबे को कहां खपाया जाना था और इस गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं। पुलिस को आशंका है कि इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है और लूट के सामान की पूरी बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of पोस्ट भारत • रिपोर्टर

पोस्ट भारत • रिपोर्टर

‘पोस्ट भारत’ एक हिंदी समाचार वेबसाइट है, इसमें निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना ही मकसद है।”

संबंधित पोस्ट.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.